रात भर दर्द मुझको रुलाता रहा ।
प्यार मेरा मुझे याद आता रहा ॥
याद करने मै कैसा मिला जुत्फ है ।
रात भर दिल अपना दुखाता रहा ॥
कोई आया नही मेरी दहलीज़ पर ।
ज़िन्दगी भर मै उसको बुलाता रहा ॥
आ ही जाते है याद वो मौसम-ऐ-हिज़्र मै ।
ज़िन्दगी भर जिन्हे मै भुलाता रहा ॥
ना हंसो तुम मेरी यूं वफ़ा पे “ग़ज़ल” ।
ये भी सोचो कि क्यों दिल जलाता रहा ॥
दर्द कितना भी दिल मै रहा हो मग़र ।
कब्र-ऐ-सीने मे उनको दबाता रहा ॥
क्या पता कब मुझे नींद आ जायेगी ।
तुझको पलकों मै अपने बुलाता रहा .
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment