Tuesday, November 18, 2008

खामोश मुहब्बत की…………।

खामोश मुहब्बत की , इतनी सी कहानी है ।
ये ज़ख्म पुराना है , ये आह पुरानी है ॥
अश्कों का समन्दर लिये , बैठे हो तन्हा क्यों ।
अश्कों से भरी - शाम , ये आज चुरानी है ॥
हाथों की लकीरों को , क्यों आज जलाते हो ।
क़िस्मत के आइने की , ये सच्ची कहानी है ॥
ग़म की स्याह रात से , बाहर तो ज़रा झांको ।
ये सुबह नवेली है , ये शाम सुहानी है ॥
बिख्ररी हुई ज़ुल्फ़ों को , तुम आज संवारो भी ।
ये चेहरा तेरा पूनम , के चाँद का सानी है ॥
अश्कों को यहां कोई , क्या खाक “ग़ज़ल” समझा ।
दुनिया के लिये आँसू , नमकीन –सा पानी है ॥

No comments: