Tuesday, November 18, 2008

याद करने की इज़ाज़त दे दो……………

याद करने की इज़ाज़त दे दो ।
ज़िन्दा रहने की इज़ाज़त दे दो ॥
मुद्दतें हो गयीं हैं सजदे किये ।
सर झुकाने की इज़ाज़त दे दो ॥
याद ने बरबस आँख नम की है ।
मेरी इस भूल की सज़ा दे दो ॥
भूल जाने की एक कसम दी थी ।
भूल करने की इज़ाज़त दे दो ॥
थक गयीं आँखे राह तकते हुऐ ।
अपने आने की कोई आहट दे दो ॥
थक गया हूं बहुत बहते-बहते ।
अपनी बाँहो का अब किनारा दे दो ॥
मुद्दत से मेरी ये आँख सूनी है ।
एक कतरा आँसू का मुझे दे दो ॥

No comments: